फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के लिए तैनात होंगे कर्मचारी, और भी कई सुविधाएं

Tue, 30 Jul 2019 10:13 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-17 की पार्किंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम सेक्टर-17 में स्थित शहर की एकमात्र मल्टीलेवल पार्किंग में सुविधाएं बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इसके तहत मल्टीलेवल पार्किंग में लोगों को अंदर तक न जाना पड़े, इसके लिए गेट पर ही कर्मचारी गाड़ी की चाबी लेकर एक टोकन दे देगा। वापस लौटने के बाद टोकन देने के बाद कर्मचारी गाड़ी अंदर से लेकर आएगा और वाहन मालिक को सौंपेगा।
विज्ञापन


इसके एवज में लोगों को पार्किंग शुल्क के अलावा कुछ रुपये अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। सोमवार को हुई बैठक में निगम कमिश्नर केके यादव ने सभी अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की। कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ी पार्क करने से लोग कतराते हैं इसलिए कर्मचारियों को लगाकर गाड़ी पार्क करने आने वाले लोगों को टोकन देने की व्यवस्था की जाए।

उसके एवज में लोगों से कुछ अतिरिक्त रुपये चार्ज किए जा सकते हैं। पार्किंग डिपार्टमेंट के प्रभारी स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा और चीफ इंजीनियर को मनोज बंसल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। चीफ इंजीनियर पूरे प्रोजेक्ट को तैयार करके स्पेशल कमिश्नर को सौंपेंगे। उसके बाद यह पूरा काम नगर निगम करेगा या टेंडर लेने वाली कंपनी करेगी, इसका निर्णय बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन की अगली बैठक तक आ सकता है ऐजेंडा

कर्मचारी मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ी अंदर लेकर जाता है और गाड़ी में कहीं कोई स्क्रैच पड़ता है या टूटफूट होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। साथ ही इस सुविधा के लिए कितना अतिरिक्त चार्ज लगेगा, इसकी पॉलिसी भी तैयार की जाएगी। चीफ इंजीनियर अपनी रिपोर्ट सौपेंगे, उसके बाद स्पेशल कमिश्नर निगम कमिश्नर को रिपोर्ट देंगे। उसके बाद पार्किंग कमेटी से सलाह ली जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि अगस्त माह की सदन की बैठक में इस ऐजेंडा को हाउस में लाया जाएगा।

अंदर विज्ञापन के अनुमति देने पर भी विचार
पार्किंग से रेवेन्यू बढ़ाने के लिए निगम मल्टीलेवल पार्किंग की दीवारों पर विज्ञापन लगवाने की अनुमति दे सकता है। इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि विज्ञापन कितना और किन लोगों को दिया जाना है इसके लिए भी जल्द पॉलिसी बने ताकि पार्किंग का टेंडर देते वक्त इस पूरे प्रोजेक्ट की भी बात स्पष्ट की जा सके।

मंडे मीटिंग में इस बात को लेकर चर्चा हुई है। चीफ इंजीनियर से कहा गया है कि जल्द प्लान करके प्रोजेक्ट दें ताकि इस पर आगे की भी प्रक्रिया जल्द तय की जाए।
- संजय कुमार झा, स्पेशल कमिश्नर नगर निगम

मल्टीलेवल पार्किंग की क्षमता : लगभग 700 वाहन
किराया- दोपहिया वाहन के लिए 2 रुपये, चार पहिया वाहन का पांच रुपये
पूरी पार्किंग की लागत : 48 करोड़
इन लोगों को मिलेगी राहत- सेक्टर-17 में शॉपिंग के लिए आने वाले लोगों, दुकानदारों और आसपास के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें