चंडीगढ़ नगर निगम ने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर एक व्हाट्सऐप जारी किया है। इस नंबर पर लोग फोटो सहित अपनी समस्याएं भेज सकते हैं। शिकायत सेल इस समस्या को संबंधित विभाग को भेजेगा। वहां से समस्या के निराकरण के बाद एक फोटो आएगी, जो शिकायत भेजने वाले के नंबर पर भेजी जाएगी। अब तक लोगों को केवल कॉल से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा थी।
समस्याओं के निराकरण में तेजी आए इसलिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर मेयर राजेश कालिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह और कमिश्नर केके यादव ने ध्वजारोहण करने के बाद व्हाट्सऐप नंबर 7380033322 जारी किया। कमिश्नर ने बताया कि कई बार शिकायत मिली थी कि फोन करने पर या तो कॉल उठता नहीं या समस्या का समाधान नहीं होता।
अब यह सुविधा शुरू होने से शिकायत सेल लगातार मॉनिटरिंग करेगा। वहीं संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराएगा। इससे कि समस्या के निराकरण में तेजी आएगी। लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए सभी पब्लिक प्लेस पर नंबर भी लिखवाया जाएगा, जिससे कि शहर के समस्याओं को नगर निगम तक आसानी से भेज सकें।