चंडीगढ़ में हटाए गए विज्ञापन वाले बेरिकेड।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की कार्रवाई से बचने के लिए अब पुलिस विभाग खुद ही सड़कों पर रखे बेरिकेड्स हटा रही है। पुलिस उन बेरिकेड्स को उठा रही है जिस पर विज्ञापन लगे हैं। मालूम हो कि नगर निगम कमिश्नर ने शनिवार को पुलिस विभाग को नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने विज्ञापन लगे बेरिकेड्स हटाने को कहा है। यह भी कहा है कि विज्ञापन लगाने की मंजूरी से पहले पुलिस इसकी मंजूरी निगम से ले। निगम कमिश्नर ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते को निर्देश दिए हैं कि जिस जिस बेरिकेड्स में विज्ञापन है उसे जब्त कर लिया जाए। अभी तक नगर निगम ने सेक्टर-53-54 के लाइट प्वाइंट से 4 बेरिकेड जब्त किए हैं।
नाके लगाने में आ रही दिक्कत
पुलिस के पास ऐसे काफी कम बेरिकेड हैं, जिस पर विज्ञापन न लगे हों। पुलिस विभाग किसी कंपनी से मुफ्त में बेरिकेड लेता है, लेकिन उन्हें विज्ञापन लगाने की मंजूरी दे देता है। नगर निगम के अनुसार पुलिस विभाग अपनी ओर से मंजूरी नहीं दे सकता है। निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था के अनुसार विज्ञापन के लिए मंजूरी देने का अधिकार सिर्फ नगर निगम को है।