फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोच शील्ड क्रिकेट: अमृतसर टीम की बढ़त करने की उम्मीदें बढ़ीं

Sat, 25 Jun 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
बैट, क्रिकेट, आउट
विज्ञापन
शरद लुंबा व आरुष सभ्रवाल ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पंजाब अंतर जिला कटोच शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के चार दिवसीय फाइनल मैच के दूसरे दिन शनिवार को अमृतसर टीम की जालंधर के खिलाफ पहली पारी में बढ़त प्राप्त करने की उम्मीदें बढ़ा दीं। जालंधर टीम के 282 रन के जवाब में खेल समाप्ति तक अमृतसर की टीम ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 195 रन बनाए।
विज्ञापन


अमृतसर की टीम ने अपने चार विकेट रोहन मरवाहा (16), शिवलव (37), राहुल कश्यप (43) और नवनीत विर्क (0) के विकेट कुल योग के 120 रन तक पहुंचने पर खो दिए। लेकिन शरद लुंबा व आरुष सभ्रवाल ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी कर पांचवें विकेट की 75 रन की नाबाद साझेदारी कर स्थिति को संभाल लिया। खेल समाप्ति तक शरद ने 4 चौकों की मदद से 58 व आरुष सभ्रवाल ने दो चौकों की मदद से 29 रन बनाए थे।

जालंधर की ओर से परगट सिंह ने 68 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले जालंधर की टीम ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 265 रन से आगे बढ़ानी शुरू की। बीते दिन के नाबाद बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता केवल दो रन ही और बना पाए और शतक पूरा करने से चूक गए।
विज्ञापन


पारी में अश्विनी कुमार ने 88 व विनय चौधरी ने 99 रन देकर 3-3 तथा वरुण पाल ने 46 रन देकर दो विकेट लिए। अमृतसर की टीम को पहली पारी में जालंधर से बढ़त प्राप्त करने के लिए अभी 88 रन की आवश्यकता है जबकि उसके पास छह विकेट बचे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें