फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.63 लाख में बनी फिल्म, आज होगी लॉन्च

Mon, 13 Jun 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
नगर निगम ने 6.63 लाख रुपये खर्च कर विकास कार्यों का प्रचार करने के लिए 15 मिनट की डाक्यूमेंटरी फिल्म बनाई है। यह डॉक्यूमेंटरी फिल्म सोमवार को लॉन्च की गई।  
विज्ञापन

फिल्म में मेयर अरुण सूद का शूट भी शामिल है, जिसमें वह निगम के बारे में बताते दिखाई देंगे। इससे पहले सांसद किरण खेर को शामिल करने का प्रस्ताव बनाया था। लेकिन इस प्रस्ताव को कांग्रेस ने नहीं माना। डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाने के लिए निगम ने एक कमेटी का भी गठन किया था।

जब दूसरे राज्यों से पार्षदों के स्टडी टूर आएंगे तो उन्हें यह फिल्म दिखाई जाएगी। इसमें शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल शामिल किए गए हैं। फिल्म में सीवरेज डिस्पोजल सिस्टम, वाटर सप्लाई सिस्टम, स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, टर्शरी ट्रीटेड वाटर सप्लाई सिस्टम, स्ट्रीट लाइट्स, कम्युनिटी सेंटर, सैनिटेशन सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, रोड्स एंड ब्रिज, मेंटीनेंस ऑफ पार्क एंड ग्रीन बेल्ट, फायर एंड एमरजेंसी सर्विसिज, इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी, पेड पार्किंग सिस्टम के प्रोजेक्टों को शामिल किया गया है। फिल्म में शहर में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन को भी शामिल किया है।
विज्ञापन


गंदा पानी आने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
चंडीगढ़। सेक्टर-49 में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैट्स में एक माह से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लेकिन इसकी सुध न तो हाउसिंग बोर्ड ले रहा है और न ही नगर निगम। ऐसे में लोगों को मजबूर होकर रविवार को सुबह लाइट प्वाइंट पर प्रदर्शन करना पड़ा। निवासी बिजेंद्र कुमार का कहना है कि जब हाउसिंग बोर्ड में शिकायत दर्ज कराते हैं तो वह कहते हैं कि उनकी कॉलोनी नगर निगम में ट्रांसफर हो गई है। ऐसे में वह ही समस्या का हल करेंगे। लेकिन जब नगर निगम के पास जाते हैं तो उनके अधिकारी कहते हैं कि अभी उनकी कॉलोनी बोर्ड ने ट्रांसफर नहीं की है। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। ऐसे में मजबूर होकर सेक्टर-49 के लाइट प्वाइंट पर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें