फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन, खूब हुई फूल वर्षा

Fri, 03 Nov 2017 09:12 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Nagar Kirtan 2017
विज्ञापन
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर वीरवार को सेक्टर-19 के गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। यह नगर कीर्तन श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में और पंज प्यारों की अगुवाई में आयोजित हुआ।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत उमड़ी। वाहनों का काफिला भी रहा। नगर कीर्तन का जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ। अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी भी नगर कीर्तन में शामिल हुए। इस दौरान गतका का प्रदर्शन भी किया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया। मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन सेक्टर-27, 28, 29, 30, 20, 21, 22, 23 और सेक्टर-16 होते हुए सेक्टर-15 के गुरुद्वारा साहिब में संपूर्ण हुआ। इस दौरान महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। मौके पर चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के वाइस चेयरमैन तारा सिंह, पूर्व चेयरमैन नैब सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, अकाली दल चंडीगढ़ के प्रधान जगजीत सिंंह कंग, एसपीजीसी के पूर्व मेंबर अमरिंदर सिंंह, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरमेल केसरी, एएस गुजराल, भाजपा नेताओं में पुरुषोत्तम महाजन, बलजिंदर सिंह गुजराल, व्यापार मंडल के चेयरमैन और मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह, व्यापारी नेता संजीव चड्ढा, कमलजीत सिंह पंछी सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nagar Kirtan 2017
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर आयोजित नगर कीर्तन में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को जगजीत सिंह कंग ने अपना सिरोपा डाला। सिरोपा डालने पर बंसल ने कंग को गले लगा लिया। इस नजारे को कई भाजपा नेता भी देख रहे थे। सेक्टर-19 के गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन के शुभारंभ के समय वीरवार को यह सब हुआ।

 शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ इकाई के प्रधान जगजीत सिंह कंग द्वारा वीरवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री को सिरोपा डालने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई है। अटकलें यह भी लगनी शुरू हो गई है कि कंग जल्द की कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, इस संबंध में जगजीत सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में बंसल को कुछ शर्तों पर समर्थन कर सकते हैं। अभी कांग्रेस में जाने का कोई इरादा नहीं है।

जगजीत सिंह कंग जब कांग्रेस पार्टी में थे। तब उन्हाेंने नगर निगम का चुनाव भी कांग्रेस पार्टी से जीता था। लेकिन अगली बार मेयर का उम्मीदवार न बनाने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के ऑफिशियल कैंडिडेट के खिलाफ ही मेयर पद के लिए खड़े हो गए थे। जिसमें वे एक वोट से हार गए थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद कंग अकाली दल में शामिल हो गए थे। अकाली दल के टिकट पर उनकी पत्नी दो बार चुनाव लड़ी लेकिन जीत नहीं पाई। उन्हें कांग्रेस के गुरबख्श रावत ने हराया। कंग के द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री को सिरोपा भेंट करना और एक-दूसरे के गले मिलना दोनों के लिए राहत भरी खबर है।

जगजीत सिंह कंग पुराने कांग्रेसी रहे हैं। पूरी जिंदगी कांग्रेस में बिता दी है। इसलिए परिवार हमारा है। सबका स्वागत है।
प्रदीप छाबड़ा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें