फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाडा साहिब गुरुद्वारा: गुरु के दरबार में झुके शीश

Wed, 08 Jan 2014 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को शहर के गुरुद्वारों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। नाडा साहिब गुरुद्वारे में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन


गुरु पर्व पर इस गुरुद्वारे को कोलकाता और चेन्नई से मंगाए गए फूलों से सजाया गया था, जबकि इंग्लैंड से मंगाई गईं इलेक्ट्रानिक कैंडल भी दरबार के आकर्षण को चार चांद लगा रही थी।

12.45 बजे गुरुद्वारे के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे, जबकि उनके लिए लंगर की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

नाडा साहिब गुरुद्वारे में पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली सहित दूसरे राज्यों के अलावा विदेशी श्रद्धालु भी कतार में खड़े दिखे। यहां सेवादारों की भी ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक के अनुसार, करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। संगत के लिए चाय पकोड़े, देसी घी की जलेवी और विशेष प्रकार के व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी।

तरसेम गर्ग भी पहुंचे गुरुद्वारा
जिला कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान एवं नगर सुुधार सभा के जिला चेयरमैन तरसेम गर्ग व उनके परिजनों ने भी माथा टेका। गर्ग ने पंचकूला वासियों को प्रकाशोत्सव की बधाई भी दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें