फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक कांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की उठी मांग

Tue, 29 Nov 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैंट्रल हलके से टिकट मिलने के बाद से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव शर्मा ने डोर टू डोर जाकर लोगों का समर्थन हासिल करना शुरू कर दिया है। डा. संजीव शर्मा लोगों के बीच जाकर उनको आम आदमी की नीतियों से रूबरू करवा रहे हैं। डा. संजीव शर्मा ने इसी कड़ी में सहगल कालोनी, मोहय्याल नगर, व कीर्ति नगर का दौरा किया। 
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान लोगों को आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों के बारे में  बताया। इस दौरान लोगों ने उनसे पंजाब में बढ रही मंहगाई, भृष्टाचार, अपराध से लेकर गत दिनो हुए नाभा जेल ब्रेक कांड के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। 

लोगों ने उनसे कहा कि पंजाब में मंहगाई, बेरोजगारी, भृष्टाचार दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीन है। लोगों ने उनसे जेल तोड़ के भागे कैदियों के बारे में भी विचार किया। 
विज्ञापन


डा. संजीव शर्मा ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था के सही होने की कसमे खा रही है लेकिन दूसरी तरफ एक बेहद कड़े पहरे वाली जेल से कैदी फरार होकर पंजाब  सरकार की काननू व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे पुलिस द्वारा भागे हुए कुछ कैदियों को गिरफतार कर लिया गया है लेकिन इस घठना से आज लोग खौफजदा दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस जेल तोड़ने के मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें