फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में दिखी रहस्यमयी चीज: आसमान में दिखा चमकती ट्रेन जैसा नजारा, वीडियो वायरल, दहशत में लोग

Fri, 03 Dec 2021 10:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में आसमान में एक चमकीली रेखा देख लोग हैरान हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आसमान में यह चीज कुछ मिनटों तक दिखी। जिसे स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
विज्ञापन
आसमान में दिखी संदिग्ध चीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार देर शाम आसमान में चमकदार चीज देखकर पंजाब के पठानकोट में लोग दहशत में आ गए। घबराए लोगों ने उक्त संदिग्ध वस्तु का वीडियो भी बनाया और पुलिस को भेजा। वहीं, चारों तरफ सेना से घिरे पठानकोट में ऐसी वस्तु देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत जांच की जा रही है। उक्त चमकदार वस्तु का वीडियो बनाने वाले प्रत्यक्षदर्शी तारागढ़ के राजकुमार, बमियाल के प्रकाश और माधोपुर के सोनू ने बताया कि देर शाम सात बजे के करीब अचानक उनका ध्यान आसमान की तरफ गया तो ट्रेन की तरह लंबी कोई वस्तु नजर आई। जिसमें ट्रेन के डिब्बों की तरह लाइटें जल रही थीं। हालांकि, किसी तरह की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। 



लोगों ने बताया कि पांच मिनट तक उक्त चीज दिखाई दी, उसके बाद आखों से ओझल हो गई। कुछ लोग इसे सेटेलाइट, कुछ रॉकेट तो कुछ इसे टोही विमान बता रहे हैं। हालांकि, एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा का कहना है कि उन्हें भारत-पाक सीमा के नजदीकी कस्बा नरोट जैमल सिंह से इस बाबत जानकारी मिली है। अधिकारी जांच में जुटे हैं। जल्द ही इस संदिग्ध वस्तु के बारे जानकारी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें