मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रेन हादसे के बाद अंबाला रेल मंडल की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ी, वहीं कई ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा। देहरादून-दिल्ली शताब्दी का रूट डायवर्ट करना पड़ा है। यह ट्रेन अंबाला मंडल के स्टेशन सहारनपुर से मेरठ, मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली पहुंची थी, लेकिन इसे वाया शामली दिल्ली पहुंचाया गया, जबकि अंबाला-मेरठ पैसेंजर ट्रेन को सहारनपुर में ही शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त बाढ़ की वजह से भी पंजाब, जम्मू व हरियाणा से गुजरने वाली कुछेक ट्रेन प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कटरा-कामख्या एक्सप्रेस (15656) 23 अगस्त को, जम्मू-गुवाहटी लोहित एक्सप्रेस (15652), 23 अगस्त को, अमृतसर-डिबरूगढ़ एक्सप्रेस (15934) 25 अगस्त को, जम्मू-गुवाहटी अमरनाथ एक्सप्रेस (15654) 25 अगस्त व अमृतसर-नई दिल्ली जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (12408) भी 25 अगस्त को रद्द रहेंगी।
रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 54562 अंबाला कैंट-दिल्ली- ट्रेन नंबर 54541 मेरठ-अंबाला कैंट- ट्रेन नंबर 54539 दिल्ली-अंबाला कैंट- ट्रेन नंबर 64561 दिल्ली-अंबाला कैंट