फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पंचायत का फरमान, मुस्लिम न दाढ़ी रखेंगे और न पढ़ेंगे नमाज...हिंदी में रखेंगे नाम

Wed, 19 Sep 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
पंचायत
विज्ञापन

रोहतक की एक पंचायत ने नया फरमान जारी किया है। फरमान के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के लोग सार्वजिनक स्थल पर नमाज नहीं पढ़ेंगे और वो दाढ़ी भी नहीं रख सकेंगे। यह फैसला रोहतक के गांव टिटौली की पंचायत में लिया गया। खबरों के मुताबिक गांव की पंचायत गोवंश की हत्या से खफा थी। 

विज्ञापन


पंचायत में यह भी फैसला हुआ है कि बच्चे पहले की तरह हिंदी वाले नाम रखेंगे और मुस्लिम समुदाय के लोग टोपी नहीं पहनेंगे। साथ ही पंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि बकरीद वाले दिन गोवंश की हत्या करने वाले को आजीवन गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा। 

यह फैसला टिटौली की पंचायत में 500 लोगों की मौजूदगी में लिया गया। इनमें से कई लोग मुस्लिम लोग समुदाय से थे। बता दें कि टिटौली गांव के सरकारी स्कूल के पास 22 अगस्त को एक बछड़ी की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को इसी घटनाक्रम पर पंचायत बुलाई गई थी। बछड़ी की हत्या का आरोप गांव के ही यामीन के ऊपर है।
विज्ञापन


पंचायत के द्वारा बनाई गई कमेटी ने पंचायत के समझ ये सभी सुझाव रखे, जिसे सर्वसम्मित से स्वीकार कर लिया गया। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जयवीर ने गोशाला के लिए 11 हजार रूपये दान किए। पंचायत के सभी फैसलों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सहमित प्रकट की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें