बीजेपी सांसद किरण खेर कार्यक्रम में मौजूद थी, लेकिन स्थिति उस समय हास्यास्पद हो गई जब राष्ट्रगान की बारी और म्यूजिक सिस्टम बंद हो गया। पीयू के जिम्नेजियम हॉल में बज रहे देशभक्ति के गीत माहौल में उत्साह बढ़ा रहे थे। डेढ़ हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो सामूहिक राष्ट्रगान के लिए आए थे। लेकिन जब राष्ट्रगान की बारी आई तो गाने बजा रहा म्यूजिक सिस्टम बंद हो गया।
तब मोर्चा संभाला मंच संचालिका ने और राष्ट्रगान शुरू किया। तब सभी ने सुर मिलाया तो हॉल गूंज उठा। राइजिंग इंडिया यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने इस कार्यक्रम का आयोजन कराया था। पिछले कई दिनों से हर हाथ में तिरंगा कार्यक्रम चल रहा था, जिसका मंगलवार को सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इसका मकसद एक राष्ट्र के अनेक बाशिदों को जोड़ना था।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा, सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, डीसी अजित बालाजी जोशी, हिसार स्थित गुरु जंभेशवर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. टंकेशवर कुमार सहित हजारों स्टूडेंट्स व अन्य लोग पहुंचे। इस दौरान डीसी ने युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्घ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया।
ध्यान लगाने को कहा तो हुई हूटिंग
बीजेपी सांसद किरण खेर
सामूहिक राष्ट्रगान से पहले योगाचार्य ने सभी से दस मिनट के लिए ध्यान लगाने का कहा। वह ध्यान को केंद्रित करने की कला सीखाना चाहते थे। हॉल में मौजूद ज्यादातर लोगों ने ऐसा नहीं किया। हालांकि मंच पर मौजूद सभी अधिकारी ध्यान लगाए हुए थे। इस दौरान एक तरफ से हूटिंग भी हुई, जिस पर बाद में डीसी ने जहां हल्केअंदाज में सीख दी, वहीं डॉ. संबित पात्रा ने युवाओं को अपने अंदाज में पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवा वह होता है, जिसकी भुजाओं में दम हो और छाती चौड़ी हो।
भारत के टुकड़े करने वाले नारे कर रहे माहौल खराब
सांसद किरण खेर ने कहा कि देश की यूनिवर्सिटियों में ऐसे लोग आ गए हैं, जो देश केटुकड़े करने केनारे लगाते हैं। उन्हें दुख होता है, इस तरह केमाहौल से। खेर ने कहा कि ऐसे लोगों केसाथ नहीं होना है। हमेशा अपने झंडे को याद रखें। यह झंडा सिर्फ इंडिया पाकिस्तान के मैच केदौरान फहराने केलिए नहीं है। सांसद ने हॉल में मौजूद युवाओं से कहा कि भारत ने जिंदगी दी है, तो हमारा भी हक बनता है कि बदले में कुछ दें।