फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल गैंगरेप: IG की अपील, आगे आएं चश्मदीद, गवाह या पीड़ित

Mon, 25 Apr 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत।
विज्ञापन
मुरथल गैंगरेप - फोटो : file
विज्ञापन
मुरथल का कथित सामूहिक दुष्कर्म मामला हरियाणा पुलिस और सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है। इस मामले में हाईकोर्ट  तो बार-बार पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर रही है। वहीं पुलिस चश्मदीद और पीड़ित के सामने नहीं आने की दलील दे रही है। यही वजह है कि इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जांच के लिए गठित की गई एसआईटी की ओर से अपील जारी की गई। इसमें एसआईटी प्रभारी आईजी ममता सिंह ने 21-22 फरवरी को मुरथल में लूट, तोड़फोड़, महिला के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के संदर्भ में चश्मदीद, गवाह या पीड़ित को आगे आने के लिए कहा है। ममता सिंह ने बताया है कि गवाह या पीड़ित का नाम बिल्कुल गोपनीय रखा जाएगा। कोई भी व्यक्ति इस विषय में एसआईटी की जांच कमेटी को कोई सूचना देता है तो उसका नंबर गुप्त रखा जाएगा। 
विज्ञापन

=============================
इन नंबरों पर दें सूचना
ममता सिंह पुलिस महानिरीक्षक           08222999400
उप पुलिस अधीक्षक भारती डबास        8053882302
उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कौर         9729990760
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें