फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HHRC का आरक्षण आंदोलन में हिंसा की जांच रोकने से इनकार

Sun, 24 Apr 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग - फोटो : Demo
विज्ञापन
हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी के मामले की आयोग की ओर से कराई जा रही जांच रोकने से इनकार कर दिया है। इस मामले में अपना जवाब दाखिल करते हुए प्रदेश के डीजीपी ने यह कहते हुए जांच रोकने का आग्रह किया कि प्रदेश सरकार इस मामले की जांच करवा रही है।
विज्ञापन


आयोग ने इस जवाब को अपने चार व नौ मार्च को दिए आदेश को चुनौती मानते हुए साफ किया कि संसद में पारित मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के प्रावधानों के अनुसार आयोग मानव अधिकारों के उल्लंघन व मानव अधिकारों के संरक्षण के मामलों में विधि सम्मत कार्यवाही न होने की स्थिति में स्वयं जांच करने का अधिकार रखता है।

आयोग ने स्पष्ट किया कि हरियाणा मानवाधिकार आयोग को अधिनियम के तहत जांच या कार्रवाई करने से नहीं रोका जा सकता। उल्लेखनीय है कि आयोग ने आंदोलन के दौरान हुए जानमाल के नुकसान और मानवाधिकारों के हनन को लेकर डीजीपी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्य सचिव और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया था। मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें