नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार तय करने के लिए बुधवार शाम को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हृुई। बैठक में हर वार्ड के दावेदारों पर चर्चा की गई लेकिन किसी भी प्रत्याशी के नाम की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा उम्मीदवारों की सूची पर भी मंथन किया गया। बैठक में यह भी बताया गया कि भाजपा के नाराज नेता भी पार्टी नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। बैठक में यह तय किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाए।
सूत्रों का कहना है कि 26 में से 17 संभावित उम्मीदवारों का नाम बंसल और छाबड़ा अपने स्तर पर तय कर चुके हैं लेकिन अभी चुनाव समिति और हाईकमान ने उस पर मोहर नहीं लगाई है। बंसल और छाबड़ा की ओर से एक दर्जन संभावित उम्मीदवारों को संकेत भी दे दिए गए हैं। इन संभावित प्रत्याशियों ने अपने एरिया में मतदाताओं को संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वीरवार को फिर से चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमे अंतिम सूची पर सभी सदस्यों के हस्ताक्षर करवा लिए जाएंगे। फिर इस सूची पर पार्टी प्रभारी आशा कुमार की मंजूरी लेने के बाद शुक्रवार को घोषणा कर दी जाएगी।
कांग्रेस के यह है संभावित उम्मीदवार
चंडीगढ़ कांग्रेस की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के यह है संभावित उम्मीदवार
वार्ड नंबर एरिया संभावित उम्मीदवार
1 सेक्टर-1 से 11 एचएस लक्की
2 सेक्टर-12 से 15, खु़ड्डा लाहौरा कालोनी दीपा असधीर दुबे
3 सेक्टर-16,17 और 22 रितू छाबड़ा
4 सेक्टर-23 और 24 पूनम शर्मा
5 सेक्टर-25, धनास शीला फूल सिंह
6 डड्डू माजरा तय नहीं
7 मलोया हरफूल चंद कल्याण
8 सेक्टर-37,38 राजेश शर्मा
9 सेक्टर-39,40 गुरबख्श रावत
10 सेक्टर-41,42, बुटरेला,बढ़हेड़ी तय नहीं
11 पलसौरा तय नहीं
12 43,कजहेड़ी, सेक्टर-52,61 जसप्रीत कौर टिवाना
13 सेक्टर-49,50,51 तय नहीं