फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को ही वोट नहीं डाल पाएंगे 17 उम्मीदवार, जानिए इसके पीछे की वजह?

Sat, 03 Dec 2016 01:31 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इस बार नगर निगम चुनाव में ऐसे 17 उम्मीदवार हैं जो खुद को वोट नहीं डाल पाएंगे। जबकि वह अपने चुनाव लड़ने वाले वार्ड में प्रचार करके खुद के लिए वोट मांग रहे हैं। खुद को वोट न डालने का कारण यह है जिस जगह पर वह चुनाव लड़ रहे हैं, वह उस वार्ड में आउटर उम्मीदवार हैं। जबकि वोट उनके दूसरे वार्ड में है, जहां पर उनके निवास स्थान हैं। ऐसे में इन उम्मीदवारों का जिस वार्ड में वोट हैं मतदान के दिन उनका चुनावी वार्ड को छोड़कर जाना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन


भाजपा-अकाली गठबंधन ने ऐसे में 12 और कांग्रेस ने 5 बाहरी उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जहां उनके खुद के वोट नहीं है। वार्डों के ड्रॉ ने नेताओं का खेल बिगाड़ दिया था, जिस कारण कांग्रेस और भाजपा को उम्मीदवार इधर उधर दूसरे वार्डों में भेजने पड़े।

पहली बार खुद को डालेंगे वोट
वार्ड नंबर-1 से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार एचएस लक्की पहली बार खुद को वोट डालेंगे। इससे पहले वह तीन चुनाव वार्ड नंबर-16 से लड़ चुके हैं। लेकिन इस बार स्थानीय होने के कारण पार्टी ने उन्हें वार्ड नंबर-1 से टिकट दिया है। एचएस लक्की का कहना है कि 2011 में वह काफी मुश्किल से वोट डालने के लिए वार्ड नंबर-1 में गए थे। मतदान के समय खुद अपना वोट डालने के लिए दूसरे वार्ड में जाने में काफी समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर- 11 से चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार सतीश कैंथ का कहना है कि 2011 का चुनाव उन्होंने वार्ड नंबर- 20 से लड़ा था। लेकिन वह मतदान के दिन वार्ड नंबर-23 में खुद का वोट डालने के लिए गए थे और इस बार भी वह वोट डालने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 5 आउटर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
ये उम्मीदवार हैं जो नहीं डाल पाएंगे वोट
वार्ड नंबर-4 से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस और भाजपा की दोनों उम्मीदवार खुद को वोट नहीं डाल पाएंगी। क्योंकि कांग्रेस की उम्मीदवार पूनम शर्मा का वोट वार्ड नंबर-17 और भाजपा की उम्मीदवार सुनीता धवन का वोट वार्ड नंबर-8 में है। वार्ड नंबर-2 से चुनाव लड़ रहीं भाजपा उम्मीदवार राज बाला मलिक का वोट वार्ड नंबर-1 में हैं। वार्ड नंबर- 3 से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार रवि कांत शर्मा का वोट वार्ड नंबर-8, वार्ड नंबर-6 से भाजपा उम्मीदवार फर्मिला देवी का वोट वार्ड नंबर-7, वार्ड नंबर-7 से भाजपा उम्मीदवार राजेश कालिया का वोट वार्ड नंबर-6 में, वार्ड नंबर-11 से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सतीश कैंथ का वोट वार्ड नंबर-23, वार्ड नंबर-12 से चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार चंद्रावती शुक्ला का वोट वार्ड नंबर-14, वार्ड नंबर-13 से भाजपा उम्मीदवार हीरा नेगी का वोट वार्ड नंबर-1, वार्ड नंबर-15 से अकाली उम्मीदवार बलविंदर कौर का वोट वार्ड नंबर- 18, वार्ड नंबर-18 से भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी का वोट वार्ड नंबर-2, वार्ड नंबर-22 से भाजपा उम्मीदवार देवेश मोदगिल का वोट वार्ड नंबर-17 में है।  

वार्ड नंबर- 26 से भाजपा उम्मीदवार विनोद अग्रवाल का वोट भी यहां पर नहीं है। कांग्रेस में वार्ड नंबर-7 से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार हरफूल चंद कल्याण की वोट वार्ड नंबर-4 में है। जबकि वार्ड नंबर-16 से उम्मीदवार सुभाष चावला की वोट वार्ड नंबर-4, वार्ड नंबर-25 से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश गोयल की वोट वार्ड नंबर-26 में है वहीं वार्ड नंबर-26 से चुनाव लड़ रहे चितरंजन चंचल का निवास स्थान वार्ड नंबर-25 में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें