फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में नगर निगम, रिलायंस जिओ को भेजा नोटिस 15 कनेक्शन भी काटे

Wed, 17 Aug 2016 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एनओसी लिए बिना शहर में लगे 15 मोबाइल टावर के कनेक्शन नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग ने बुधवार को काट दिए है इसके साथ ही रिलायंस जिओ कंपनी को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


निगम ने कंपनियों को हिदायत ही है कि कंपनी ख्रुद ही ट्राली में खड़े किए हुए मोबाइल टावर हटा ले नहीं तो नगर निगम क्रेन मंगवाकर खुद टावर हटाकर उन्हें जब्त कर लेगा। हटाने के लिए जो नगर निगम का खर्चा आएगा वह भी कंपनी से लिया जाएगा। बता दें कि नगर निगम के अनुसार शहर में मोबाइल टावर की 38 साइट्स है जिनमे से 22 टावर ही इस समय चल रहे हैं।

जनमे से 9 टावर नगर निगम की सीमा के अंतगर्त आते है जबकि अन्य मोबाइल टावर अन्य विभाग के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। चीफ इंजीनियर एनी शर्मा का कहना है कि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 9 मोबाइल टावर के अलावा 6 अन्य मोबाइल टावर भी मिले है जिनकी कंपनी ने कोई मंजूरी नहीं ली थी जिसके कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि इस समय शहर में कई जगह मोबाइल टावर ऐसे है जो ट्राली पर लगे हुए हैं जिनका स्थान समय समय पर कंपनी द्वारा बदल दिया जाता है। चीफ इंजीनियर का कहना है कि इससे पहले भी 11 अगस्त को भी कंपनी को नोटिस दिया गया था। उधर डीसी ने भी अपने अधिकारियों को शहर में लगे मोबाइल टावर की डिटेंल रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें