फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अब अपने वाहनों पर हाईटेक कैमरे लगवाएगा चंडीगढ़ नगर निगम, कामों की होगी समीक्षा

Mon, 22 Aug 2022 01:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्टेट लेवल ट्रांसपोर्ट कमेटी फॉर एक्सीडेंट ने निगम को सुझाव दिया है कि हर गाड़ी के आगे कैमरा लगवाएं। निगम ने सुझाव को मान लिया है। सभी चिह्नित वाहनों पर कैमरा लगवाने के लिए प्रस्तावित एस्टीमेट एक करोड़ 92 लाख रुपये बनाया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम अब अपने वाहनों से शहर के कार्यों की समीक्षा भी कराएगा। इसके लिए निगम के 829 वाहनों पर जल्द हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद निगम के वाहन जहां-जहां जाएंगे, वहां-वहां की हर गतिविधि (जैसे सफाई, अतिक्रमण, वेडरों की स्थिति, लावारिस मवेशियों की स्थिति) को कैमरा रिकॉर्ड करेगा।

विज्ञापन


स्टेट लेवल ट्रांसपोर्ट कमेटी फॉर एक्सीडेंट ने निगम को सुझाव दिया है कि हर गाड़ी के आगे कैमरा लगवाएं। निगम ने सुझाव को मान लिया है। सभी चिह्नित वाहनों पर कैमरा लगवाने के लिए प्रस्तावित एस्टीमेट एक करोड़ 92 लाख रुपये बनाया गया है। इन कैमरों में 1080 पिक्सल के साथ एचडी रिकॉर्डिंग होगी और 128 जीबी एसडी कार्ड होगा। तीन साल की वारंटी के साथ कंपनी को ही इसे खरीदकर इंस्टॉल करना होगा। वहीं, इसकी मॉनिटरिंग और मेंटेनेंस का काम भी कंपनी को ही देखना होगा। सदन की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए लाया जा रहा है।

जुलाई माह के सभी एजेंडे इस बार आएंगे

मंगलवार को होने वाली सदन की बैठक में जुलाई माह की बैठक के भी एजेंडे आएंगे। जुलाई माह में नगर निगम ने बैठक नहीं की थी। मुख्य और सप्लीमेंट्री को मिलाकर जुलाई माह के कुल 33 एजेंडे हैं। वहीं इस बार निगम 6 सप्लीमेंट्री एजेंडे लेकर आ रहा है।

वित्त एवं अनुबंध कमंटी की बैठक आज, 13 एजेंडों पर होगी चर्चा

वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक सोमवार को नगर निगम में होगी। इसमें सेक्टर 56 में पार्क में उपकरण लगाने, दड़वा में पार्षद के कमरे के लिए फर्नीचर मंगवाने, सेक्टर 40 व 16 की मार्केट में विकास कार्य करवाने, सेक्टर 15 में कपड़े धोने वालों के अनुबंध को बढ़ाने, सेक्टर 56 में पेड़ों के लिए ट्री गार्ड मंगवाने सहित 13 एजेंडों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें