चंडीगढ़। शहर के सामुदायिक केंद्रों में अब शादी-विवाह या अन्य कार्यक्रम करना महंगा हो सकता है। नगर निगम अपने सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग दर बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रस्ताव नगर निगम सदन में लाया जाएगा। हालांकि यह प्रस्ताव पिछले सदन में लाया गया था। ए कैटेगरी के सामुदायिक केंद्र के रेट 60 हजार, बी के 40 हजार और सी कैटेगरी के 20 हजार रुपये तय किए गए हैं।
उस दौरान कोई चर्चा नहीं हो पाई। पार्षदों का कहना है था कि अगले बजट पर इस पर चर्चा की जाएगी। नए प्रस्ताव के हिसाब से धनास मिल्क काॅलोनी और इंदिरा काॅलोनी वाले सामुदायिक केंद्रों का रेंट सबसे ज्यादा बढ़ाया जाएगा।
करीब पांच गुना तक इसका किराया बढ़ाने का प्रस्ताव है। अभी तक जो जगह 5,490 रुपये में बुक होती थी, उसके लिए अब 25 हजार रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। धनास मिल्क काॅलोनी के सामुदायिक केंद्र का रेट बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की तैयारी है।