फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में लाखों का नुकसान झेल रहा है नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। चंडीगढ़ नगर निगम के अधिकारी फंड की कमी के कारण विकास कार्य न होने की दुहाई लंबे समय से देते चले आ रहे हैं, लेकिन इन्हीं अधिकारियों की लापरवाही से निगम को लाखों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मनीमाजरा एनएसी एरिया के शोरूमों की पार्किंग के आधे एरिया में पार्किंग फीस वसूली जा रही है। बाकी आधे एरिया को खुले पार्किंग स्थल के रूप में छोड़ा हुआ है। इसमें कार बाजार, ट्रैवलिंग कंपनी की बसें और अन्य वाहन वहां दिनभर फ्री में खड़े में रहते हैं।
यह एरिया बिल्कुल पंचकूला से चंडीगढ़ प्रवेश करते ही बनी बूथ मार्केट और शोरूम के सामने का पार्किंग एरिया है। यह पार्किंग स्थल इन वाहनों के कारण हमेशा भरा रहता है। क्योंकि यहां पर कार सिर्फ कर बाजार वालों के ट्रैवल कंपनी वालों वाहन खड़े रहते हैं। नगर निगम इस तरफ आंखें बंद करके बैठा है।
विज्ञापन

पिछले महीने एनएसी के शोरूमों के पास जहां रविवार को बाजार लगता है वहां भी पार्किंग व्यवस्था शुरू की गई है वरना यहां भी पहले खुला पार्किंग स्थल था। इसमें भी कार बाजार वाले और अन्य लोग फ्री में अपनी गाड़ियां खड़ी रखते थे।
शोरूम में दुकानदारी करने वाले लोगों ने जब इसका विरोध करते हुए शिकायतें दीं। उसके बाद नगर निगम में यहां पर पार्किंग फीस तो लेनी शुरू कर दी। हालांकि अभी तक जो दुकानदारों की समस्या थी उसका कोई समाधान नहीं निकला है।
स्थानीय दुकानदार और केआर महाजन का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन में करोड़ों रुपया खर्च करके रामदरबार के पास कर बाजार के लिए पक्की व्यवस्था की थी। इसके बावजूद वहां से पार्किंग स्थल हटाकर एनएसी शोरूम की पार्किंग में इसे शुरू करवा दिया जिससे दुकानदारों की दुकानदारी बहुत ज्यादा प्रभावित होती है। दसरी तरफ जो राम दरबार के पास निगम ने करोड़ों रुपया खर्च किया है वह बेकार हो गया हे।
आम आदमी पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह आदि का कहना है कि नगर निगम को हर जगह पार्किंग व्यवस्था शुरू करनी चाहिए। इस तरह से आधे अधूरे पार्किंग स्थल को छोड़ना बिल्कुल गलत है। इससे नगर निगम को तो नुकसान हो ही रहा है। खुले पड़े पार्किंग स्थल पर लोग अपने अवैध वहां खड़े करते हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक पार्किंग स्थल मनसा देवी रोड जामा मस्जिद के पास पड़ा है। वहां हिमाचल की बड़ी छोटी टैक्सी गाड़ियों वालों ने कब्जा किया हुआ है। उनसे भी कोई पार्किंग फीस नहीं वसूली जा रही। इस तरीके से निगम को यहां मनीमाजरा में पार्किंग स्थलों से ही लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें