चंडीगढ़। फर्नीचर मार्केट के कारोबारियों ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह फैसला संजीवनी की तरह है। फर्नीचर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संजीव भंडारी ने बताया कि कोर्ट ने कहा कि कारोबारियों को पुनर्स्थापित करने के लिए एक महीने में पॉलिसी बनाई जाए। यह माना गया है कि सभी कारोबारी बेरोजगार हो गए हैं। अब यह देखना है कि कोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन हमारे लिए क्या पॉलिसी बनाता है। इसमें यह भी कहा गया है कि हम अवैध कब्जेदार नहीं थे। हालांकि बतौर किराएदार हमसे भी संपर्क करना चाहिए। हमारी एक डिमांड थी कि अगर हमें यहां से हटाया जाता है तो सभी लोगों को कारोबार करने के लिए जगह दी जाए। हम डीसी रेट पर जगह खरीदने को तैयार भी थे। कारोबारी विजय ने बताया कि फर्नीचर मार्केट को तोड़ने के बाद हमारे पास काम नहीं था। प्रशासन ने हमारे साथ गलत किया था। यहां तक कि हमारा लाखों का सामान बर्बाद हो गया। लोग पुलिस के सामने ही सामान लूटकर चले गए।