फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम सदन की बैठक आज, मनीमाजरा में जमीन बेचने और टूटी सड़कों पर हंगामे के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की मंगलवार को होने वाली बैठक में मनीमाजरा में जमीन बेचने के मुद्दे और टूटी सड़कों पर हंगामे के आसार हैं। टूटी सड़कें, ब्लाॅक सीवरेज और खराब स्ट्रीट लाइटें जैसी समस्याओं पर विपक्ष निगम प्रशासन को घेरने की तैयारी में है। पिछले सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों को सदन से बाहर निकालने का मामला भी फिर गरमा सकता है। मनीमाजरा की पॉकेट नंबर 6 की 7.7 एकड़ जमीन बेचने का एजेंडा फिर नए रूप में सदन में आ सकता है। नियमों और मानकों पर सवाल उठने के बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। निगम प्रशासन का कहना है कि जमीन नहीं बिकी तो विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन तक पर संकट आ सकता है। विपक्ष ने इस सौदे को बड़े घोटाले की तैयारी बताते हुए सीबीआई और प्रशासक को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


सप्लीमेंट्री एजेंडा नहीं मिला
सोमवार देर शाम तक पार्षदों को सप्लीमेंट्री एजेंडा नहीं मिला। पिछली बैठक में भी इस पर हंगामा हुआ था। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा कि शाम 7 बजे तक एजेंडा नहीं पहुंचा है जबकि आयुक्त ने पिछली बार समय पर एजेंडा देने का आश्वासन दिया था।

लायंस कंपनी पर लग रहे आरोप
सेक्टर-31 से 57 तक सफाई का काम देख रही लायंस प्राइवेट कंपनी का करार 31 जुलाई को ही खत्म हो चुका है। कंपनी खुद काम छोड़ने की लिखित इच्छा जता चुकी है बावजूद इसके निगम प्रशासन उसे फिर एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव ला रहा है। विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि यह कंपनी कर्मचारियों का गुड़, तेल और साबुन तक डकार चुकी है और करीब 1.35 करोड़ रुपये हड़प चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें