फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की बैठक आज, मीटिंग हंगोमदार रहने के आसार

Tue, 08 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
बैठक - फोटो : file photo
विज्ञापन
मोहाली नगर निगम की मंगलवार को होने वाली सालाना बजट संबंधी विशेष बैठक पूरी तरह हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी दल (अकाली-बीजेपी) वाले इस बार सत्तापक्ष (आजाद-कांग्रेस ग्रुप) को विभिन्न मामलों पर घेरने की तैयारी में है। इसके लिए अकाली-बीजेपी के पार्षदों ने रणनीति बना ली है। वहीं सत्तापक्ष की कोशिश है कि बजट से एक तरफ जहां विपक्षी दल का दिल जीते। वहीं, शहर के लोगों को भी राहत दी जाए।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक सालाना बजट संबंधी विशेष मीटिंग मंगलवार को सुबह होगी। मीटिंग सुबह ठीक ग्यारह बजे मेयर कुलवंत सिंह की प्रधानगी में होगी। मीटिंग में वैसे तो निगम का सालाना बजट पास किया जाना है। लेकिन विपक्षी दल ने सत्तापक्ष को पूरी तरह घेरने की तैयारी में है। विपक्षी दल ने इस बार मेयर, सीनियर मेयर व डिप्टी मेयर के लिए नए सिरे बनाए आफिस के मामले में सवाल तैयार किए हैं। दल के पार्षदों ने बताया कि शहर के विकास पर अभी तक एक पैसा नहीं लगाया गया है। जबकि मेयर द्वारा लाखों रुपये खर्च कर अपने नए ऑफिस बना दिए गए हैं। अकाली पार्षदों ने एक बार मीटिंग में दलील थी कि अब पार्षदों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में उनके बैठने के लिए उचित इंतजाम किया जाए। लेकिन अभी तक भी यह बात सिरे नहीं चढ़ पाई है।

प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य घटाया, वैट का बढ़ाया
इस बार निगम के सालाना बजट के लिए होने वाली मीटिंग दिलचस्प होगी। एक तरफ जहां इस बार प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य 1500 से कम कर 1200 लाख रखा है। वहीं वैट की राशि लक्ष्य 5500 से बढ़ाकर 6015 कर दिया है।
विज्ञापन


वर्षों बाद पार्षदों की मौजूदगी में बजट होगा पास
निगम बनने के बाद यह पहला बजट है। जिसे पार्षदों की मौजूदगी में पास किया जाएगा। इससे पहले नगर काउंसिल होती थी। वहीं, कई वर्षों तक चुनाव नहीं हुए थे। ऐसे में यह सारा काम बीच में ही रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें