फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने एयरटेल को भेजा नोटिस, टॉवर लगाने से पहले नहीं ली अनुमति, 23 जुलाई तक न हटाने पर निगम खुद हटाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की अनुमति के बिना एयरटेल ने शहर में चार मोबाइल टॉवर लगा दिए हैं। इन टॉवर को हटाने के लिए निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। 23 जुलाई तक टॉवर न हटाने पर निगम खुद ही इन टॉवर को हटवाएगा।
विज्ञापन

निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि एयरटेल कंपनी ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक एलांते मॉल के सामने पार्किंग में, हिंद मोटर्स के पास, सेक्टर-28 और किशनगढ़ गांव के सामुदायिक केंद्र में मोबाइल टॉवर लगाए हैं। इन्हें लगाने से पहले कंपनी ने निगम से कोई अनुमति नहीं ली है। चारों मोबाइल टॉवरों को हटाने के लिए पिछले साल सितंबर में एमसी ने कंपनी को कहा था या जब से लगाए हैं, तब से प्रति मोबाइल टॉवर का किराया देना होगा। इसके साथ ही जुर्माना अलग से भरना होगा। अनुमति लेने के बाद कंपनी को हर मोबाइल टॉवर का लोकेशन के हिसाब से 5 लाख सालाना किराया देना था। कंपनी ने निगम की चेतावनी को अनसुना किया तो निगम ने नोटिस जारी कर टॉवर हटाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें