फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मानी गई मांगों का पत्र जारी नहीं होने पर आंदोलन की तैयारी में नगर निकाय कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की ओर से सात अगस्त को हुई बैठक में मानी गई मांगों के पत्र जारी करने में की जा रही देरी से नाराज नगरपालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन के लिए कमर कस ली है। कर्मचारी संघ आठ दिसंबर यानि रविवार को रोहतक नगर निगम कार्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान करेगा। वहीं, इस सम्मेलन में कर्मचारी संघ अपनी सांगठनिक ताकत का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान की समीक्षा और इकाइयों के चुनाव की घोषणा भी करेगा।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि संघ और सरकार के बीच सात अगस्त को वार्ता हुई थी। इस वार्ता में सरकार ने सफाई कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन देने, नगर निगम गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त की तिथि से वेतन देने, छंटनी ग्रस्त 3480 कर्मचारियों को न्याय दिलवाने, 27 जुलाई 2023 को नो वर्क-नो पे के पत्र को वापस लेने और सफाई मित्र इन स्वच्छता पोर्टल के जारी पत्र में संशोधन करने के बारे में तुरंत कार्यवाही प्रस्तुत करने को लेकर सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को आदेश जारी किए थे। लेकिन अभी तक शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सरकार के आदेशों के बावजूद न तो मानी गई मांगों के पत्र जारी किए और न अन्य मांगों पर कार्रवाई की है। विभाग के रवैये को देखते हुए अब कर्मचारी संघ के पास आंदोलन करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें