चंडीगढ़। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार शाम को शहर में पहुंच गई। मोहाली के आईएस बिंद्रा (पीसीए) स्टेडियम में तीन मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है। इसे लेकर पंजाब किंग्स की टीम दोपहर दो बजे के बाद शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच गई। इसके बाद शाम छह बजे मुंबई इंडियंस की टीम भी एयरपोर्ट पहुंच गई। इसके बाद दोनों टीमों ने शहर स्थित अपने अपने होटलों की ओर कूच किया।
आज होगा अभ्यास
मोहाली के पीसीए स्टेडियम में आईपीएल के मुकाबले से एक दिन पहले मंगलवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के लिए अभ्यास सत्र का आयोजन किया जाएगा। दोनों टीमें अलग-अलग समय पर नेट्स और मैदान पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी