फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौड़ मंडी ब्लास्ट में एक जस्सी बचे, दूसरे ने गंवाई जान

Fri, 03 Feb 2017 01:05 AM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
मौड़ मंडी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौड़ मंडी ब्लास्ट में एक जस्सी की जान बच गई, वहीं दूसरे जस्सी अपनी जान गंवा बैठे। हालांकि आरोपियों के निशाने पर मौड़ मंडी हलके से कांग्रेस उम्मीदवार हरमंदर सिंह जस्सी ही थे।
विज्ञापन


आरोपी कांग्रेस के उम्मीदवार जस्सी को तो नहीं मार पाए, लेकिन उनके रिश्तेदार हरजीत सिंह जस्सी उर्फ पाली को अपना निशाना बना दिया। मौके पर मौजूद लोगों से पता चला है कि धमाके से पहले कांग्रेस उम्मीदवार गाड़ी के बाहर सड़क पर खड़े थे। 

उनके मौड़ मंडी विस हलके के कार्यालय व चुनाव प्रभारी उनके रिश्तेदार हरजीत सिंह जस्सी गाड़ी में बैठे हुए थे। जब उम्मीदवार जस्सी गाड़ी में बैठने लगे तो पाली गाड़ी से नीचे उतर आए थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले गाड़ी के बाहर सड़क पर खड़े थे कांग्रेस उम्मीदवार

मौड़ मंडी में धमाका
जैसे ही गाड़ी कार के पास से चलने लगी तो एकदम दो ब्लास्ट हुए। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार हरमंदर सिंह जस्सी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके रिश्तेदार हरजीत सिंह जस्सी की मौके पर ही मौत हो गई।

पाली पेशे से बठिंडा की कचहरी में प्राइवेट तौर पर काम करते थे। शुरू से परिवार कांग्रेस के साथ जुड़ा होने एवं मौड़ हलके से रिश्तेदार हरमंदर जस्सी को टिकट मिलने से वह अपना काम छोड़कर चुनाव प्रचार में जुट गए थे। 

उनके जानने वालों ने बताया कि जस्सी को राजनीति में काफी दिलचस्पी थी। मंगलवार को जब कांग्रेस उम्मीदवार अपनी रैली समाप्त कर वापस जा रहे थे तो रैली स्थल से थोड़ी दूरी पर खड़ी एक मारुति में लगातार दो ब्लास्ट हुए। 

इस धमाकों में कुल 19 लोग घायल हुए थे। इनमें से तीन की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि तीन नाबालिग बच्चों ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें