फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक में एमटेक इंडस्ट्रियल डिजाइन कोर्स बंद, डाटा साइंस की पढ़ाई हर विद्याथी कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) में आखिरकार एमटेक इंडस्ट्रियल डिजाइन कोर्स बंद कर दिया गया। इस पर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने मुहर लगा दी है। इस कोर्स में दो साल से विद्यार्थी दाखिला नहीं ले रहे थे। पहले सीनेट ने इसे बंद करने का निर्णय लिया था। उसी निर्णय को बोर्ड ने बरकरार रखा। वहीं दूसरी ओर बीटेक व एमटेक के विद्यार्थी डाटा साइंस की पढ़ाई कर सकेंगे। यह विषय पढ़ने से उनके लिए रोजगार के अवसर अधिक आएंगे और अपने क्षेत्र के डेटा का विश्लेषण बेहतर ढंग से कर पाएंगे।
विज्ञापन

पेक में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में 27 बिंदुओं पर चर्चा की गई। पेक की ओर से कंसल्टेंसी सेंटर से काफी समय से काम लिया जा रहा था, लेकिन अब 1 जनवरी से कोई नया प्रोजेक्ट उसके लिए नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा डाटा साइंस की पढ़ाई के लिए पेक फैकल्टी नहीं रखेगा। इसके लिए कंप्यूटर साइंस व दूसरे कोर्सेज से शिक्षकों को लेकर उनकी एक अलग फैकल्टी बनाएगा जो डाटा साइंस की पढ़ाई करवाएंगे। कंप्यूटर आदि खरीदे जाएंगे, लेकिन उसके लिए बजट की व्यवस्था खुद पेक करेगा। यह पढ़ाई बीटेक व एमटेक के विद्यार्थी अपने कोर्स के साथ कर सकेंगे। इसके अलावा बीटेक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम को मंजूरी दी गई।
सीमेंस एंड एक्सीलेंस सेंटर का पीयू व सीसीईटी भी लेंगे लाभ
पेक के सीमेंस एंड एक्सीलेंस सेंटर का दायरा बढ़ाने को मंजूरी दी गई। इस सेंटर से पंजाब यूनिवर्सिटी व चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को भी जोड़ा जाएगा। इसका लाभ जो भी विद्यार्थी लेंगे, उनसे बहुत ही कम पैसे लिए जाएंगे। यह सेंटर देश के चार अन्य केंद्रों पर भी संचालित है, लेकिन पेक में यह कम पैसे में अधिक लाभ देने वाला सेंटर होगा। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसके जरिए नया ज्ञान मिलेगा। इस दौरान स्कॉलरशिप शुरू करने से लेकर अवार्ड ऑफ डिग्री कन्वोकेशन पर बात हुई। कन्वोकेशन फरवरी के आखिरी में हो सकता है। हालांकि कोरोना से हालात देखे जाएंगे। पिछले छह माह में पेक की ओर से किए गए एमओयू को भी मंजूरी दे दी गई। फाइनेंस कमेटी की ओर से मंजूर किया गया प्रस्ताव भी बोर्ड ने पास कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. उमा बत्रा व डॉ. वसुंधरा को बेस्ट टीचर अवार्ड
बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए डॉ. उमा बत्रा व डॉ. वसुंधरा के नाम का चयन किया गया और उसे मंजूरी दी गई। उनके रिसर्च से लेकर कई कार्यों को देखते हुए कमेटी ने यह निर्णय लिया था। यूटी प्रशासन को 100 करोड़ का प्रोजेक्ट काफी समय पहले पेक ने दिया था। उसके तहत कई निर्माण होने थे। कुछ हुए तो कुछ नहीं। दो हॉस्टलों की आवश्यकता पर बल दिया। यूटी प्रशासन ने कह दिया है कि जो भी उस प्रोजेक्ट में काम शेष बचे हैं, वह करवाएं। यूटी पेक के लिए हरसंभव कोशिश करेगा।
इनसेट----
पेक प्रशासन व मीडिया सेल नहीं दी किसी को जानकारी
पेक के सबसे बड़े बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बोर्ड की ओर से लिए गए फैसलों का विद्यार्थी, शिक्षक व पेक से जुड़े लोग इंतजार करते हैं, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बैठक के बारे में मीडिया को भी जानकारी नहीं दी गई। विद्यार्थियों के लिए बड़े निर्णय हुए। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के दो सीनियर सदस्यों ने कहा कि इस बैठक में यदि मीडिया को नहीं जोड़ा गया तो पेक प्रशासन का दायित्व था कि इसके फैसले मीडिया को बताए जाते। पीयू से लेकर कई शिक्षण संस्थानों के उच्च सदन की बैठक में मीडिया को बुलाया जाता है। पेक के मीडिया सेल को इसकी चिंता होनी चाहिए थी। पेक के मीडिया सेल के जिम्मेदारों को फोन लगाया व मैसेज किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। निदेशक का फोन बंद मिला और रजिस्ट्रार ने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें