फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसएमई सेक्टर देश की रीढ़ : उद्योग निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ फर्नीचर एसोसिएशन ने उद्योग विभाग चंडीगढ़ के सहयोग से रैंप कार्यक्रम के तहत होटल द फर्न रेजिडेंसी, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में कार्यशाला आयोजित की। इसमें एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उद्योग निदेशक चंडीगढ़ प्रशासन प्रद्युमन सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए गुणवत्ता, नवाचार और निर्यात पर जोर दिया। बीआईएस चंडीगढ़ के हर्ष सोनकर और निदेशक शालू वर्श्नेय ने फर्नीचर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर जानकारी दी। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के जोगिंदर चाहल, अनुपमा राज अग्रवाल और एक्जिम इंटरप्राइजेज के एस.के. गुप्ता ने जेड सर्टिफिकेट, ऊर्जा दक्षता और निर्यात दिशानिर्देशों पर चर्चा की। चेयरमैन नरेश कुमार ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें