पंजाब रीजन की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘मिसेज पंजाबण सीजन-8’ की तैयारियां अब शुरू हो चुकी हैं। ऑडिशन भी पंजाब और चंडीगढ़ में होंगे। सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा फोक स्टूडियो के सहयोग से प्रस्तुत इस ईवेंट को एआर सैनी ग्लैमर वर्ल्ड की ओर से आयोजित किया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में सीजन 8 के पोस्टर रिलीज समारोह के मौके पर शो की डायरेक्टर रजनी सैनी, प्रोड्यूसर एसके सांझ, सीजन 5 की विजेता जसप्रीत कौर ढिल्लों, सीजन 7 की विजेता गुरलीन पुरी धालीवाल और लवलीन कौर मौजूद थीं।
शो की निर्माता एस के सांझ ने बताया कि इस शो को करवाने का उद्देश्य पंजाबी सभ्याचार को बढ़ावा देना और अपने विरसे की संभालना है। शो की डायरेक्टर और ऑर्गेनाइजर रजनी सैनी ने कहा कि शो के ऑडिशन पंजाब के अलग-अलग शहरों में होंगे। इवेंट के फिनाले के लिए 25 प्रतियोगियों को सिलेक्ट किया जाएगा। इसके लिए तीन राउंड होंगे। पहला राउंड में रैंप वाक होगा, दूसरा राउंड टेलेंट का और तीसरा राउंड प्रश्नोत्तर और मेल-जोल का होगा।
यहां होंगे आडिशन
29 सितंबर को अमृतसर, 30 सितंबर को जालंधर
6 अक्टूबर को चंडीगढ़, 7 अक्टूबर को लुधियाना
13 अक्टूबर को बठिंडा, 14 अक्टूबर को मोगा