फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमफिल कोर्स शोधार्थियों को दिखाता है रास्ता, इसे चालू रहने दें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूजीसी ने दो साल पहले एमफिल कोर्स को बंद करने की सिफारिश कर दी है, पर पीयू के विद्यार्थी चाहते हैं कि यह कोर्स चलता रहना चाहिए। उन्होंने पीयू से कहा है कि यह कोर्स शोध का आधार है। ऐसे में इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए। यह कोर्स शोधार्थियों को रास्ता दिखाता है।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय के छात्र अंकित शर्मा, अभिनय प्रकाश आदि ने पीयू को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि एमफिल कोर्स को बंद करने की तैयारी पीयू कर रही है, जबकि यह ठीक नहीं है। उन्होंने तर्क दिया है कि एमफिल कोर्स करने से उन विद्यार्थियों को आसानी होती है जो आगे जाकर पीएचडी करना चाहते हैं, क्योंकि एक साल के इस कोर्स में थीसिस लिखना, संदर्भ आदि के बारे में जानकारी मिल जाती है, जिससे शोध का आगे का रास्ता साफ हो जाता है।
उन्होंने बताया कि जैसे ही विद्यार्थी पीएचडी करते हैं तो उनका शोध जल्दी पूरा होता है, क्योंकि वे एमफिल कोर्स में अधिकांश चीजें सीखकर आए हुए होते हैं। ऐसे में इस कोर्स को बंद करने के नुकसान अधिक हैं। यह कोर्स विद्यार्थियों की मंशा के मुताबिक चलते रहना चाहिए। जो छात्र चाहें करें जो न चाहें, वे न करें, यह उनकी इच्छा पर है।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा है कि पीयू यूजीसी से भी सिफारिश करे कि इस कोर्स को दोबारा संचालित किया जाए। इस पर उच्च स्तरीय समिति बनाकर कोर्स बंद करने के फायदे, नुकसान के बारे में मंथन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें