फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सांसद तिवारी ने कई इलाकों में जाकर सुनी लोगों की समस्याएं, बोले- सभी को हल कराना है प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सांसद मनीष तिवारी ने शनिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वह सेक्टर-26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में आयोजित वार्षिक सीनियर स्कूल गेम्स में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने गांव रायपुर खुर्द में आयोजित एक जनसभा के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

सेंट जॉन्स स्कूल में खेलों के उद्घाटन के अवसर पर तिवारी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी खेल प्रतिभा की सराहना की। कहा कि खेल हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। इसी प्रकार ये छात्रों में अनुशासन की भावना भी पैदा करते हैं। तिवारी मनीमाजरा के एक निजी होटल में भी पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव मेमोरियल सोसाइटी की ओर से आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वह पलसौरा और धनास में आयोजित सार्वजनिक बैठकों में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों के लोगों को उनके मकानों का मालिकाना हक मिलना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था और मांग की थी कि जल्द से जल्द 200 खाली पड़े मकानों को लोगों को आवंटित किया जाए। सांसद ने एलान किया कि जब तक लोगों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे चैन से नहीं बैठेंगे। इस दौरान तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज के जरूरतमंद वर्गों के पक्ष में काम करने को भी कहा। तिवारी ने कहा कि पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना प्रत्येक कार्यकर्ता का प्राथमिक कर्तव्य है। एचएस लक्की ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा सके। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा पूर्व सरपंच लछमन सिंह, पार्षद गुरप्रीत गाबी, नोनी सिधू, सोनू खान, राज नागपाल, धीरज गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें