चंडीगढ़। शहर के सांसद मनीष तिवारी ने सोमवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा, गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़, स्वास्थ्य सचिव के अलावा अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में नेशनल हेल्थ मिशन को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा शहर में कितने वेंटिलेटर है और उनमें से कितने सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, इसकी भी समीक्षा की गई। जो वेंटिलेटर खराब पड़े हैं, उन्हें जल्द ठीक करके उनको भी शुरू करने की बात कही गई। इस दौरान पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत आए बजट के इस्तेमाल को लेकर भी प्रशासन की तरफ से सांसद मनीष तिवारी को पूरी जानकारी दी गई। बताया गया कि केंद्र से जो पैसा मिला है, उससे अब तक क्या-क्या काम हुआ है और कौन-कौन से काम बाकी रह गए हैं। बैठक के दौरान कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने व अन्य कई मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। इसके अलावा मंगलवार को सांसद अब परिवहन के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: