केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर के सांसद सनी देओल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान पठानकोट और गुरदासपुर में 2 हाई लेवल पुल बनाने को लेकर चर्चा की। हालांकि केंद्र ने इन पुलों के निर्माण के लिए इसी साल जनवरी में ही अनुमति दी थी लेकिन कांग्रेस सरकार आने के कारण प्रोजेक्ट में देरी हो गई।
अब सनी ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए गडकरी मुलाकात कर पुल बनाने के निर्देश प्रधिकरण को देने को कहा। इनमें से एक ब्रिज मकौड़ा पत्तन के कीड़ी मेहरा कलां से नरोट जैमल सिंह और दूसरा गुरदासपुर के चक्क राम साही पर बनेगा। केंद्रीय इकनॉमिक इंपोर्टेंस स्कीम 2018-19 के तहत बनने वाले दोनों पुलों पर132.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे।