फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बिट्टू बोले- अकाली सरकार में नहीं था खजाने पर संकट, वित्त मंत्री सामने आकर बताएं असलियत

Sun, 22 Dec 2019 02:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांसद रवनीत सिंह बिटटू
विज्ञापन

लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिटटू ने कहा कि शिअद सरकार के समय खजाने पर कभी संकट नहीं आया। कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री खजाने खाली होने का कह रहे हैं। वित्त मंत्री मीडिया के सामने आकर खजाने की असलियत बताए। सांसद बिट्टू शिअद सरकार के समय दर्ज हुए एक केस में पेश होने अदालत पहुंचे थे। 

विज्ञापन


सांसद बिटटू ने कहा कि शिअद सरकार ने अपने समय सूबे के लोगों को हमेशा खुश रखा और खजाना खाली होने संबंधी कभी कोई बात सामने नहीं आई । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चाहिए कि वह अगले दो वर्ष में लोगों से चुनाव समय किए वादे पूरे करें, अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते है तो लोग उन्हें फिर से वोट देंगे। 

उन्होंने वादे पूरे नहीं किए तो वोट देने की बात तो दूर लोग अपने पास आने भी नहीं देगें। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्ष के दौरान सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। सांसद बिटटू ने अपनी पार्टी के विधायक राजा वडिंग के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जिन मंत्रियों की कार्यशैली ठीक नहीं रही, उनसे मंत्री पद लेकर किसी दूसरे विधायक को मौका देना चाहिए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिअद सरकार के समय जब किसान बठिंडा में मांगों को लेकर धरना दे रहे थे, तब बिट्टू यूथ कांग्रेस के नेता के तौर पर कांग्रेसी वर्करों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी झड़प पुलिस के साथ हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

‘सिद्धू मारना चाहते थे पहली गेंद पर सिक्सर’
सांसद बिटटू ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्द कांग्रेस में आकर पहली ही गेंद पर सिक्सर लगाने चाहते थे लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने कहा कि अगर सिद्ध सरकार में रहकर कैप्टन को मुख्यमंत्री मानकर चलते तो हो सकता था कि पार्टी उन्हें कोई बड़ा पद दे देती। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें