फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज बोले- देश को बांटने का काम कर रहीं सोनिया और प्रियंका, दर्ज होना चाहिए केस

Sun, 22 Dec 2019 12:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
विज्ञापन

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी लोगों को भड़काने व देश को बांटने का काम कर रही हैं। लिहाजा दोनों पर केस दर्ज होना चाहिए। जारी बयान में विज ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। देश मे नफरत फैलाई जा रही है और लोगों को सरकार के खिलाफ गुमराह किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज ने कहा कि जो नागरिकता संशोधन बिल पारित किया गया है, वो देश को बांटने का काम नहीं करता। केवल जो लोग बाहर से प्रताड़ित होकर आए हैं उन्हें नागरिकता देने का काम करता है। विपक्षी दलों के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। विज ने कहा कि जितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, जितनी मौतें हुई हैं उसके लिए ये नेता ही जिम्मेदार हैं।

दिल्ली के बाद हरियाणा मे भी नागरिक संशोधन बिल के विरोध मे जींद में हुए प्रदर्शन को लेकर अनिल विज ने कहा कि धरना-प्रदर्शन प्रजातंत्र का विरोध करने का एक तरीका है। उसके लिए हम किसी को मना नहीं कर सकते। अगर कोई वैमनस्य फैलाने की बात करेगा या कानून हाथ में लेगा तो हरियाणा सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें