सेक्टर-23 के ई संपर्क सेंटर के पास नए रीडिंग रूम की इमारत का रविवार को सांसद किरण खेर ने उद्घाटन कर दिया है। अभी यहां पर लाइब्रेरी और फर्नीचर आना बाकी है। इसके लिए भी सांसद ने आश्वासन दिया है कि वह अपने एमपी लेड फंड से राशि देने का प्रयास करेंगी।
यहां पर रीडिंग रूम बनाने की मांग रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन 10 साल से कर रही थी। पूर्व सांसद पवन बंसल ने अपने कार्यकाल में सांसद कोष से 10 लाख दिए थे, लेकिन खर्च ज्यादा होने के कारण वर्तमान सांसद किरण खेर ने अपने फंड से 30 लाख दिए और प्रशासन को छह माह के भीतर रीडिंग रूम का निर्माण करने के निर्देश दिए। उद्घाटन मौके पर मेयर अरुण सूद, वार्ड पार्षद आशा जसवाल, पूर्व मेयर राज बाला मलिक और चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद भी मौजूद रहे।
गंदे नाले का मामला उठाया
सेक्टर-23 डी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदेव राम ने अपने यहां पर गंदे नाले से आ रही दुर्गंध का मामला उठाया। इस पर सांसद ने चीफ इंजीनियर को हल करने के निर्देश दिए हैं। वार्ड पार्षद आशा जसवाल ने सेक्टर-23 के सरकारी मकानों की रेनोवेशन का मामला उठाया।