फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: रिटायर्ड कर्मियों को फेयरवेल, सांसद खेर बोलीं- बचपन से बुढ़ापे तक का सहारा पीजीआई

Sat, 14 Sep 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई कर्मचारी संघ (नॉन फैकल्टी) ने परोपकारी निधि योजना के तहत 95 रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित करके उन्हें फेयरवेल दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद किरण खेर और गेस्ट आफ ऑनर के तौर पर पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद खेर ने कहा कि पीजीआई देश का सबसे अच्छा मेडिकल संस्थान है। यह बचपन, जवानी और बुढ़ापे का सहारा है। पीजीआई ने न जाने कितने ऐसे डाक्टर दिए हैं, जो पूरे विश्व में चंडीगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। पीजीआई को बनाने में जितना डाक्टर का हाथ है, उतना ही यहां के कर्मचारियों का।

खेर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति की पहचान काम से ही बनती है। रिटायर्ड होने के बाद भी कर्मचारियों को खाली नहीं बैठना चाहिए। कुछ न कुछ काम करते रहिए। अनुपम खेर की बातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अनुपम कहते हैं कि ‘चलना ही जिंदगी है, जो बैठा वो रह गया’।
विज्ञापन


इस मौके पर पीजीआई कर्मचारी संघ ने कम्युनिटी सेंटर के एक्सटेंशन की मांग उठाई, जिसे किरण खेर ने मंजूर कर लिया। कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत व एक्सटेंशन के लिए उन्होंने अपने सांसद निधि से 39 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इससे पहले पीजीआई कर्मचारी संघ यूनियन के प्रधान अश्विनी मुंजाल और चेयरमैन नरेंद्र मलिक ने परोपकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना को शुरू हुए पूरे 21 साल हो गए हैं। जो कर्मचारी संस्था के साथ जुड़ता है, उसे हर महीने 100 रुपये देने होते हैं। जब कर्मचारी रिटायर होते हैं तो उन्हें पैसा वापस लौटा दिया जाता है।

साथ ही फेयरवेल के मौके पर कर्मचारियों को खूबसूरत गिफ्ट दिए जाते हैं। पीजीआई में रहते यदि कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को एक लाख रुपये का चेक दिया जाता है। अब इस स्कीम को आगे बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। कर्मचारियों के होनहार बच्चों के लिए स्कालरशिप शुरू करेंगे। साथ ही स्पोर्ट्स, कल्चरल और सोशल एक्टिविटीज कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस मौके पर पीजीआई डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम, फाइनेंशियल एडवाइजर कुमार अभय, डीन अकेडमिक राजेश कुमार, पूर्व मेयर देवेश मोद्गिल, जेपी श्रीवास्तव, संजय यादव, भूपिंदर कुमार, मेघना सिंह, नितिन बतरा, रमन शर्मा, राजीवा कुमार, तरणदीप सिंह रविंदर सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें