फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: महिलाओं पर टिप्पणी के लिए सांसद चरणजीत चन्नी ने मांगी माफी , कहा-मैंने तो सुना सुनाया चुटकुला बोला था

Tue, 19 Nov 2024 06:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सांसद चन्नी ने कहा कि अगर किसी की मंशा को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए माफी चाहते हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हाथ जोड़ माफी मांगी है। दरअसल बीते दिनों गिद्दड़बाहा सीट पर उप चुनाव के मद्देनजर सांसद चन्नी कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक वाक्य बताते हुए महिलाओं, ब्राहृमणों और जटों पर टिप्पणी कर डाली।

विज्ञापन


इस पर पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को नोटिस भेजकर आयोग के समक्ष पेश होकर जवाब देने के लिए कहा था। आयोग के समक्ष पेश होने से पहले ही सांसद चन्नी ने मंगलवार सुबह मीडिया से बातचीत में आयोग से और उन सभी समाज से हाथ जोड़कर माफी मांग ली।

चन्नी ने माफी मांगते समय मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने यह वाक्य हाल ही में कहीं सुना था। चुनाव प्रचार के दौरान वह इस चुटकुले को सुना बैठे। उन्होंने कहा मेरी मंशा किसी वर्ग या समाज को ठेस पहुंचाने के नहीं थी। सांसद चन्नी ने यहां तक कहा कि उनके परिवार ने उन्हें यह संस्कार नहीं दिए हैं।  मुझे हर वर्ग के लोग वोट देते हैं, तभी मैं आज सांसद बन पाया हूं, मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

माफी मांगते हुए अंत में चन्नी ने कहा कि मेरे पिता ने मुझे हमेशा झुककर चलना सिखाया है। बता दें सांसद चन्नी हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण सूर्खियों में बने रहते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में चन्नी ने बीबी जागीर कौर के साथ बहन के नाते मजाक किया था, लेकिन इस पर भी उन्हें आयोग से नोटिस हुआ था। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी वह पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ टिप्पणी करने पर काफी सूर्खियों में आए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें