फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य के कर्मचारियों को कर्ज देगा ये बैक, सरकार के साथ MOU साइन

Fri, 31 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सरकार और पीएनबी में एमओयू
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के किसी बैंक के साथ एमओयू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। अब पंजाब नेशनल बैंक अपनी वर्तमान ऋण योजनाओं के अंतर्गत हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को गृह, वाहन, कंप्यूटर व विवाह ऋण देगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी राघवेंद्र राव की उपस्थिति में हरियाणा के वित्त सचिव सुनील सरन और पंजाब नेशनल बैंक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा जोन के जोनल मैनेजर एके दरगन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 

दरगन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 623 करोड़ रुपये का बैंक ड्राफ्ट दिया, जिसमें कुल बकाया मूलधन का 450 करोड़ रुपये का गृह ऋण, 86 करोड़ रुपये का वाहन ऋण, 87 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत ऋण शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें