फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में याद्दाश्त गई, ट्रिब्यूनल ने दिया 10 लाख का मुआवजा

Mon, 07 Mar 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सड़क हादसा, बाइक हादसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सड़क हादसे में सिर में चोट लगने के लिए बुजुर्ग की याद्दाश्त चली गई। मामले में ट्रिब्यूनल ने 10.22 लाख बतौर मुआवजा देने की घोषणा की। हादसे का शिकार होने वाले 66 वर्षीय राजेंद्र कपूर डीएवी स्कूल सेक्टर-22 में बतौर अकाउंटेंट काम करते थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद से करीब दो महीने तक वह हॉस्पिटल में ही रहे और उसके बाद भी उन्हें परमानेंट डिसेबिलिटी और कई अन्य शारीरिक नुकसान हुए। ट्रिब्यूनल ने यह मुआवजा ब्याज समेत चुकाने के लिए बाइक चालक/मालिक और ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को आदेश दिए हैं। हादसा 2 जून 2014 का है।

सेक्टर-45ए में रहने वाले राजेंद्र कपूर सुबह 8:30 घर से स्कूटर पर ड्यूटी के लिए निकले थे। रास्ते में वह सेक्टर-34डी स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए गए। इसी दौरान तेजी से आ रहे बाइक सवार देवेंदर सिंह ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन


उन्हें फौरन जीएमसीएच-32 ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी खराब हालत देखते हुए उन्हें मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां उनका ऑपरेशन हुआ। उन्हें दो महीने से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। साथ ही हादसे के बाद उनकी याददाश्त चली गई और सुनाई देना बंद हो गया।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी उन्हीं पर निर्भर थी। उन्हें बहुत परेशानी उठानी पड़ी। उनके इलाज में पैसा खर्च होने को आधार बनाते हुए उन्होंने 40 लाख रुपये के मुआवजे की अपील की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें