फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mansa News: मूसेवाला की मां ने कहा- कुछ गायकों ने गैंगस्टरों संग मिल करवाई थी बेटे की हत्या, सरकार की शह मिली

Sun, 04 Jun 2023 10:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने कहा कि इस सरकार से इंसाफ मिलने की उम्मीद बिल्कुल खत्म हो चुकी है। सरकार मुद्दों और हालातों की बात करने के बजाय बदलाखोरी की नीतियों पर काम कर रही है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब की कोई भलाई होती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
गांव मूसा में सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों को संबोधित करतीं उनकी मां चरण कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर ने कहा कि कुछ गायकों ने गैंगस्टरों के साथ मिलकर उनके बेटी की हत्या करवाई। हत्यारों को सरकार की शह मिली हुई है। इसलिए सिद्धू की मौत के एक साल के बाद भी उनका बाल बांका नहीं हुआ है। वे रविवार को अपने निवास स्थान गांव मूसा में सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों से बातचीत कर रही थीं।

विज्ञापन


चरण कौर ने कहा कि सिद्धू जैसे-जैसे प्रसिद्ध हुआ, उसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। कुछ गायकों को यह हजम नहीं हुआ। कनाडा में होने के बाद सिद्धू की गायकी का सितारा चमका और जब उसे 19-19 शो मिले तो मानसा क्षेत्र के एक गायक समेत कुछ गायकों ने मिलकर मूसेवाला के खिलाफ शिकायत की वह हथियारों को प्रमोट करने वाले गीत गा रहा है।

इस सरकार से इंसाफ मिलने की उम्मीद बिल्कुल खत्म हो चुकी है। सरकार मुद्दों और हालातों की बात करने के बजाय बदलाखोरी की नीतियों पर काम कर रही है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब की कोई भलाई होती दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें