फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की मां ने बेटे को किया याद, मांगें पूरी होने का इंतजार

Fri, 26 Jan 2024 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा अरूण बधन, संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव

सार

41 वर्षीय कर्नल मनप्रीत सिंह 13 सितंबर, 2023 को अनंतनाग में आतंकियों से लोहा लेते वीरगति को प्राप्त हो गए थे। वे अपने परिवार में पत्नी के साथ दो बच्चों को छोड़ गए थे। गणतंत्र दिवस पर उनके परिवार ने उन्हें याद किया।
विज्ञापन
Colonel Manpreet Singh - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कर्तव्य पथ पर होने वाली देश के फौज की परेड और इंडिया गेट पर शहीदों की अमर जोत पर प्रधानमंत्री के नमन की खबरों ने एक बार फिर से जहां शहीदों के परिवारों को अपने सपूतों की यादें ताजा करवा दी हैं वहीं, शहीदों परिवारों का सिर भी गर्व से ऊंचा उठ गया है।
विज्ञापन


ऐसा ही हाल न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के गांव भड़ौंजिया के शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह (सेना मेडल) के परिवार का भी है। यहां उनकी वृद्ध माता मंजीत कौर की आंखें अपने पुत्र को याद कर नम हो गई हैं।

शहादत पर सम्मान के लिए कार्यों का इंतजार
गांव वासियों और परिवार के लोगों ने शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की शहादत को याद रखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके गांव में श्रद्धांजलि देने के लिए समय की मांग की थी, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। इनमें न्यू चंडीगढ़ से सिसवां मार्ग का नाम शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह रखने और यादगारी गेट बनाने, गांव के स्कूल को अपग्रेड कर हाई स्कूल तक करना और उसका नाम कर्नल शहीद मनप्रीत सिंह और गांव में ही उनके नाम पर खेल स्टेडियम या पार्क बनाने और वहां बुत बनाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


शहीद के भाई संदीप सिंह और उन दिनों वहां मौजूद समाज सेवी अरविंद पुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से सभी मांगों को तुरंत मान लिया गया था। वहीं गांव कि पंचायत ने खेल स्टेडियम के लिए जगह का प्रस्ताव भी पास कर दिया है, लेकिन इलाका वासी इंतजार में कि यह कार्य खूब शुरू होंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें