फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मां नंदा देवी की डोली रही आकर्षक का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 29 के गढ़वाल भवन में रविवार को एक शाम उत्तराखंड के देवी देवताओं के नाम धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन कड़ाकोट विकास मंडल चंडीगढ़ की ओर हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागर गायक मंगलेश डंगवाल और कंचन भंडारी ने एक से बढ़कर एक धार्मिक गीत पेश किए। मां नंदा देवी की डोली आकर्षक का केंद्र रही। माता की जोत सिद्धपीठ जयंती माता मंदिर से लाई गई। जोत का गढ़वाल भवन पहुंचने पर ढोल और दमाऊं से भव्य स्वागत किया गया। मंडल के प्रधान कुलबीर सिंह ने सभी लोगों का स्वागत किया।
मंगलेश डंगवाल ने श्री गणेश मंगलाचरण भजन पेश किए। उन्होंने दैंणी ह्वैंजा देवी कुल देवी राज राजेश्वरी, जौ देई जस दैई मेरा मैगा महादेव भजन पेश किए। इस दौरान भजन गायिका कंचन भंडारी ने हे नंदा हे गौरा कैलाशु की यात्रा साथी कलाकारों के साथ पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाकोट विकास मंडल चंडीगढ़ के महासचिव राय सिंह बिष्ट ने बताया कि समाज सेवी राकेश बलूनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पंवार, गढ़वाल सभा पंचकूला के प्रधान हरीश चंद्र बड़थवाल, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान दीपक उनियाल, उत्तराखंड युवा मंच के प्रधान धर्मपाल रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड से जुड़ी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं और रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें