फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी मां ने अपने 5 साल के बेटे को चाकूओं से गोदा, खुद भी फंदे से झूली

Mon, 27 Mar 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गांव सजावलपुर निवासी एक महिला ने अपने पांच साल के बच्चे को चाकुओं से गोदकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चा घायल अवस्था में पीजीआई में भर्ती है। जानकारी के अनुसार गांव सजावलपुर निवासी मनप्रीत कौर ने रविवार शाम अपने घर में अपने पांच साल के बेटे लवप्रीत को चाकुओं से गोद दिया।
विज्ञापन


बच्चे को मरा समझकर उसने खुद को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जब मनप्रीत कौर का पति जसपाल राम काम से लौटा, तो उसने मनप्रीत कौर को लटके हुए और बेटे को लहूलुहान देखा। इसके बाद लवप्रीत को पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। वहीं परिजनों के अनुसार मनप्रीत की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।  

मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में मनप्रीत ने लिखा है कि उसकी मौत के बाद उसका बच्चे का जीवन खराब न हो, इसलिए वह उसे भी मार रही है। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। पीजीआई के डॉक्टरों ने लवप्रीत का आपरेशन किया है और फिलहाल वह इमरजेंसी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें