फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 कमल के फूलों से हुई मां दुर्गा की पूजा

विज्ञापन
सेक्टर 35 स्थित बंग भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यकर्म के दौरान नाटक प्रस्तुत देते कलाकार। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। नवरात्र के महाष्टमी पर सोमवार को कालीबाड़ी, बंग भवन और सेक्टर-37 के भगवान परशुराम भवन में भव्य आयोजन हुआ। भव्य पंडाल में विराजी मां दुर्गा की सुबह पूजा हुई। इसके उपरांत पुष्पांजलि और दोपहर में भोग अर्पित हुआ। शाम को आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाष्टमी पर तीनों जगहों पर संधि पूजा का आयोजन हुआ। इस दौरान 108 कमल के फूलों और 108 दीयों से मां की आरती उतारी गई। बड़ी संख्या में भक्त पंडाल में उपस्थित रहे। परिवार सहित बड़ी संख्या में लोग इन पंडालों में पहुंचकर पूजा में शामिल हुए। तीनों जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कालीबाड़ी के सचिव राजेश रॉय ने बताया कि शाम में संध्या आरती के बाद प्रबल मित्रा और कालीबाड़ी की टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि कालीबाड़ी में हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी में आर्केस्ट्रा में गीत पेश हुए। बड़ी संख्या में लोग आर्केस्ट्रा का आनंद लिया।
सेक्टर-35 के बंग भवन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां पर बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी की ओर से आयोजन हो रहा है। सम्मिलनी के अध्यक्ष अनिंदु दास ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक मां के भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को श्रद्धालुओं ने गीतों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

सेक्टर-37 के भगवान परशुराम भवन में बंगाली ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से भव्य आयोजन हुआ। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अमल प्रधान ने बताया कि संधि पूजा में 108 कमल के फूल से मां की पूजा हुई। इस दौरान 108 दीप जलाए गए। इस दौरान विशाल लंगर का आयोजन हुआ। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान म्यूजिकल चेयर और गिफ्ट पासिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि मां की पूजा कराने के लिए कोलकाता से दो पुजारी देवाशीष चक्रवर्ती और देवाशीष मिश्रा को बुलाया गया है। साथ ही ढाक बजाने के लिए कोलकाता से कलाकार बुलाए गए हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान अनिल माजी और सचिव शांति राम माजी सहित बड़ी संख्या में मां के भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें