फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के बीच पंजाब में मां-बेटे ने फांसी लगा दी जान, फोन पर बेटी से कही थी ये बात

Wed, 25 Mar 2020 07:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

कर्फ्यू के बीच पंजाब के जिले श्री आनंदपुर साहिब के साथ लगते गांव लोधीपुर में किराए पर रह रहे एक मां-बेटे ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। थाना प्रमुख भारत भूषण ने बताया कि होशियारपुर से संबंधित दलजीत कौर (75) पत्नी हरभजन सिंह और उसका 43 वर्षीय बेटा सतिंदरदीप सिंह गांव लोधीपुर में एक किराए के घर में रहते थे। 

विज्ञापन


दलजीत कौर ने बेटी दविंदर पाल कौर पत्नी तजिंदर सिंह निवासी सतनाम नगर जालंधर को फोन करके कुछ दिन पहले बताया गया था कि उसने अपने बैंक के चेकों पर दस्तखत कर दिए हैं। उसकी सेहत खराब ही रहती है। वह इन चेकों का इस्तेमाल कर सकती है। इसके बाद उक्त दोनों मा-बेटे के शव पंखे से लटके मिले। 

थाना प्रमुख ने बताया कि दलजीत कौर बीमार रहती थी। उसका बेटा सतिंदर दीप सिंह पारिवारिक पक्ष से परेशान था। थाना प्रमुख भारत भूषण ने बताया कि मृतका दलजीत कौर की बेटी दविंदरपाल कौर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें