धनतेरस 9 नवंबर दिन सोमवार को है। जबकि दिवाली बुधवार को है। इस वर्ष धनतेरस को खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11:28 बजे से 12:02 बजे है। धनतेरस को ही भगवान धन्वंतरी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।
सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 02 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है।
मिश्र के अनुसार बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11:28 बजे से 12: 02 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है। इसी मुहूर्त में चर की भी चौघड़िया है। सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे के अनुसार अभिजीत मुहूर्त के अलावा लाभ की चौघड़िया दोपहर 12: 05 से 1:02 बजे तक है।
अमृत की चौघड़िया दोपहर 1: 24 से 2: 43 बजे तक है। शुभ की चौघड़िया 4:02 से 5: 21बजे तक शुभ की चौघड़िया है। इसमें भी बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।