फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Martyr Nishant Malik: हांसी पहुंचा शहीद निशांत का पार्थिक शव, ताबूत के साथ लिपट कर रोईं तीनों बहनें

Sat, 13 Aug 2022 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी

सार

निशांत जुलाई में अपनी छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी पर गए थे। वह करीब ढाई साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। सेना में भर्ती होने के बाद उनकी पोस्टिंग राजौरी में थी।
विज्ञापन
हांसी पहुंचा शहीद निशांत मलिक का पार्थिव शरीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में शहीद हुए निशांत मलिक का पार्थिव शरीर शनिवार को हांसी के आदर्श नगर स्थित घर पहुंचा। यहां से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ढंढेरी में ले जाया जाएगा। जहां निशांत मलिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। 

तीन बहनों के इकलौते भाई थे निशांत

निशांत तीन बहनों का इकलौता भाई था। निशांत की शहादत की खबर मिलते ही गांव शोक में डूब गया था। निशांत का पैतृक गांव ढंढेरी है, लेकिन करीब 20 वर्ष से उनका परिवार हांसी में रह रहा है।
विज्ञापन


ढाई साल पहले सेना में हुए थे भर्ती

निशांत जुलाई में अपनी छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी पर गए थे। वह करीब ढाई साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। सेना में भर्ती होने के बाद उनकी पोस्टिंग राजौरी में थी। गश्त के दौरान आतंकियों द्वारा उनके कैंप पर हमला कर दिया गया। जिसमें निशांत आतंकियों का मुकाबला करते हुए शहीद हो गए। 

निशांत के पिता जयवीर भी आर्मी से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। निशांत के पिता कारगिल युद्ध में गोली लगने से घायल हो गए थे। वे आर्मी कैंट में हो रहे सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान आर्मी के अफसरों ने निशांत के शहीद होने की जानकारी उन्हें दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें