फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी गैंगरेप केस में आया नया मोड़, पीड़िता बोली- पंचकूला नहीं, चंडीगढ़ पुलिस करे जांच

Mon, 23 Jul 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरनी(पंचकूला)
विज्ञापन
मोरनी गैंगरेप का आरोपी
विज्ञापन
मोरनी गैंगरेप केस में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, पीड़िता चाहती है कि चंडीगढ़ पुलिस केस की जांच करे, उसे पंचकूला पुलिस पर भरोसा नहीं है। रायपुररानी-टिक्कर ताल (मोरनी) रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप की 22 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि पंचकूला पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की, जिससे कई गुनहगारों को बचने का मौका मिल गया। उधर, मामले में फजीहत झेल रही पंचकूला पुलिस ने बीते 24 घंटे में सात लोगों को गिरफ्तार कर तेजी दिखाई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में रायपुररानी से साहब सिंह, शहजादपुर निवासी सुखविंदर सिंह, मंजित सिंह, गांव काठगढ़ निवासी शादीराम, सढौरा (अंबाला) निवासी अजय कुमार, अंबाला निवासी करन शर्मा, नारायणगढ़ निवासी विकास उर्फ विक्की शामिल हैं। इनमें से साहब सिंह रविवार दोपहर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अन्य आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि मामले में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को पहले ही मनीमाजरा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पंचकूला पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि मामले से जुड़े तमाम पहलुओं का खुलासा हो सके। बता दें कि इस मामले में 40 लोगों पर गैंगरेप का आरोप है। पंचकूला पुलिस ने आरोपी साहब सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 342, 376 डी और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी से रिमांड के दौरान गैंगरेप के इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गैंगरेप की पीड़िता ने मांग की है कि उसका केस पंचकूला पुलिस से वापस लेकर चंडीगढ़ को सौंप दिया जाए, क्योंकि पंचकूला पुलिस की कार्रवाई से न तो वह संतुष्ट है और न ही उसे पंचकूला पुलिस पर जरा सा भी विश्वास है। पीड़िता ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने ही इस मामले में आरोपी सन्नी और अवतार को गिरफ्तार किया है। इस मामले को चंडीगढ़ ट्रांसफर करने के लिए वह आला अधिकारियों को पत्र लिखेगी।

पति का आरोप, दो पुलिसकर्मियों ने भी किया रेप
मोरनी गैंगरेप मामले में एक और खुलासा उस समय हुआ जब पीड़िता के पति को 50 रुपये का एक नोट बरामद हुआ। नोट पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पीड़िता के मुताबिक, यह नंबर डेराबस्सी में तैनात एक पुलिसकर्मी का है। पीड़िता के पति का आरोप है कि मुख्य आरोपी सन्नी ने तीन पुलिस कर्मियों की मुलाकात उसकी पत्नी से कराई थी, जिनमें से दो ने उसके साथ रेप किया।

इनमें से एक पुलिसकर्मी ने 50 रुपये के नोट पर लिपस्टिक से अपना नंबर लिखकर दिया और कहा कि भविष्य में वह उससे इस नंबर पर संपर्क कर सकती है। पीड़िता के मुताबिक सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। पीड़िता ने उक्त नोट की फोटो पंचकूला पुलिस को भेज दी है। पुलिस अब उस नंबर को वेरिफाई करा रही है।  

मोरनी गैंगरेप मामले में एक आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब तक इस मामले में कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मनीमाजरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

- आरके मीणा, डीसीपी, पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें